Home / Uncategorized / चार घंटे में चोरी की बाइक बरामद, पुलिस ने वाहन स्वामी को किया सुपुर्द

चार घंटे में चोरी की बाइक बरामद, पुलिस ने वाहन स्वामी को किया सुपुर्द

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज ( घुघली) पल्टू मिश्रा
घुघली आग, महराजगंज। उपनगर घुघली के वार्ड नंबर-3 निवासी राकेश जायसवाल की चोरी हुई बाइक को घुघली पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर बरामद कर लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से वाहन स्वामी को राहत मिली।
जानकारी के अनुसार राकेश जायसवाल की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP 56 AY 5744 उनके घर के दरवाजे पर खड़ी थी। बताया गया कि बीती रात अज्ञात चोरों ने बाइक चोरी कर ली। सुबह नींद से उठने के बाद राकेश ने घर के बाहर देखा तो बाइक गायब थी। आसपास काफी खोजबीन करने के बाद भी जब बाइक का पता नहीं चला तो उन्होंने घुघली चौकी पर पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी।
तहरीर मिलते ही घुघली चौकी प्रभारी शिवम राय ने पुलिस टीम को सक्रिय करते हुए बाइक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम में शामिल सिपाही रजत प्रजापति, आनंद कुशवाहा, प्रियांशु श्रीवास्तव, प्रदीप प्रजापति समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने लगातार खोजबीन की। पुलिस के प्रयास से चोरी गई बाइक को करीब चार घंटे के भीतर ही बरामद कर लिया गया।
बताया गया कि चोर बाइक को उपनगर घुघली स्थित केन यूनियन के पास छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने बाइक बरामद करने के बाद वाहन स्वामी राकेश जायसवाल को चौकी पर बुलाया और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद मोटरसाइकिल उन्हें सुपुर्द कर दी।
कम समय में चोरी हुई बाइक बरामद होने पर वाहन स्वामी ने घुघली पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। वहीं, पुलिस टीम की सक्रियता से क्षेत्र में चोरी की घटना को लेकर लोगों में भी राहत की भावना देखने को मिली। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *