पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपु तिवारी
सोनभद्र, रेणुकूट। हिंडाल्को द्वारा संचालित आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट में मंगलवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा खेलकूद के अंतर्गत 70वीं जिला स्तरीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि तथा मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य दयानंद शुक्ल और उप-प्रधानाचार्य विजय भागवत पाटिल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कार्यक्रम के दौरान संगीत शिक्षिका ज्योति मिश्रा के निर्देशन में सरस्वती वंदना तथा शिक्षिका पुष्पिता पाठक के निर्देशन में छात्राओं द्वारा समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया। बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालक वर्ग के अंडर-19 में राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज विजेता तथा आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट उपविजेता रहा। अंडर-17 में शिक्षा निकेतन, ओबरा ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज उपविजेता रहा। अंडर-14 में आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज विजेता तथा महिला मंडल उच्च प्राथमिक विद्यालय उपविजेता रहा। बालिका वर्ग के तीनों आयु वर्गों में आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट की टीम विजेता रही। वहीं टेबल टेनिस के बालक वर्ग के तीनों आयु वर्गों में भी आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज ने विजेता का खिताब हासिल किया। सभी विजेता खिलाड़ी आगामी मंडलीय प्रतियोगिता में सोनभद्र जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने समाज में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं प्रतियोगिता विद्यालय के क्रीड़ा विभाग के कुशल नेतृत्व में खेल शिक्षक बलबीर सिंह, एच.एन. सिंह एवं जितेंद्र कुमार सिंह के सहयोग से संपन्न हुई। आयोजन को सफल बनाने में समन्वयक सुधीर कुमार नायक, डॉ. प्रियरंजन सिंह, ब्रह्मानंद राम त्रिपाठी, ब्रजेश कुमार शुक्ला, शिक्षक सत्येंद्र सिंह, कार्यालय अधीक्षक नीरज सिंह एवं श्याम नारायण चौबे, पुस्तकालयाध्यक्ष प्रवीण कुमार तिवारी सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।










