Home / Uncategorized / स्वर्गीय रामस्वरूप वर्मा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

स्वर्गीय रामस्वरूप वर्मा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो / संवाददाता अब्दुल कलाम/
महाराजगंज। घुघली विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सभा हरपुर महंत में स्वर्गीय रामस्वरूप वर्मा का जन्मदिन श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चौधरी जितेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौधरी जितेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि स्वर्गीय रामस्वरूप वर्मा जी बेहद मिलनसार, सरल और अच्छे स्वभाव के व्यक्ति थे। उन्होंने अपने व्यवहार और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से लोगों के बीच विशेष स्थान बनाया था। उनके व्यक्तित्व और योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय रामस्वरूप वर्मा के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं सामाजिक जीवन को याद किया।

इस अवसर पर पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य अरविंद सिंह पटेल, दुर्गेश विश्वकर्मा, रमाशंकर सिंह पटेल, रमेश चौधरी, गुलराज मास्टर, डॉ. यश पटेल, विजय बहादुर पटेल, धर्मेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय रामस्वरूप वर्मा के आदर्शों और उनके मिलनसार व्यक्तित्व को याद करते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *