Home / Uncategorized / जनपद में तूल पकड़ता जा रहा है वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे का तबादला

जनपद में तूल पकड़ता जा रहा है वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे का तबादला

पोस्टर पर लिखा”हे जगनारायण झां हम पर कृपा करो हमसे हमारा आनंद न जूदा करों, हमारा आनंद वापस करों
राजीव शंकर चतुर्वेदी
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे का पिछले दिनों लखनऊ मुख्यालय संबद्धता का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है एक तरफ जहां पेंशनर्स आनंद दुबे के रचनात्मक एवं जनपद में अब तक किए गए उत्कृष्ट कार्यो की सराहना करते हुए थकते नहीं वही उनकी आंखों में वरिष्ठ कोषाधिकारी के जाने का गम साफ झलकता है, वरिष्ठ कोषाधिकारी के आने के बाद से कोषागार में विकास कार्य, पर्यावरण,संस्कृति एवं उत्सव का माहौल बना था वही आज कोषागार परिसर सुनसान,बेजान,व आधा-अधूरा निर्माणधीन पेंशनर आनंद उपवन कई सवाल पूछ रहा है। आज जहां बुजुर्गों का सम्मान घर परिवार व समाज में दम तोड़ती दिखाई दे रही है वहीं वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे का बलिया से जाने का गम बुजुर्ग पेंशनर्स के आंखों से लागातार निकलते आंसू शासन-प्रशासन व सरकार से बड़ा प्रश्न खड़ा करते हुए पूछ्ते है कि हमारे श्रवण कुमार (आनंद दुबे) को हमसे दूर भेजने का कारण बताओ जरा? अगर रचनात्मक एवं बलिया के विकास में दिन-रात मेहनत कर नवनिर्माण करना और बुजुर्ग पेंशनर्स का बिना भेदभाव त्वरित गति से काम करना व आंसू पोंछना किस तरह से गलत है? पेंशनर्स का कहना है कि एक सरकारी अधिकारी का किसी एक जगह निश्चित स्थान पर सेवा देना संभव नहीं है परन्तु रचनात्मक एवं विकास की गति को धार देने वाले वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे के साथ लखनऊ संबद्धता क्या बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा नहीं करता? पेंशनर्स ने कहा कि वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे ने निस्वार्थ भाव से कोषागार विभाग में नव निर्माण का कार्य अभी अधूरा है तो क्या वरिष्ठ कोषाधिकारी का मुख्यालय संबद्धता बलिया कोषागार परिसर में हो रहे नव निर्माण कार्यों को गहरा धक्का नहीं लगा है? पेंशनर्स एवं जनपद बलिया की रसोईया संघ ने भी वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे के लखनऊ मुख्यालय संबद्धता पर मोर्चा खोलते हुए गहरा रोष व्यक्त किया है, सैंकड़ों की संख्या में रसोईया संघ व पेंशनर्स ने बलिया कोषागार विभाग में जेडी जगनारायन झा को संबोधित पोस्टर पर “हे जगनारायण झां हम पर कृपा क्यों हमसे हमारा आनंद न जूदा करों, हमारा आनंद वापस करों” लिखा हुआ श्लोगन लेकर अपना विरोध जताया और सरकार से वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे का लखनऊ मुख्यालय संबद्धता को रद्द कर बलिया कोषागार विभाग में अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए बलिया कोषागार विभाग में पुनः भेजने की कृपा करें।इस दौरान जनपद बलिया की रसोईया संघ की अध्यक्ष व सदस्यगण और सैकड़ों की संख्या में पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यगण मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *