शक्ति केंद्र रामपुर बलडीहा की बैठक संपन्न पूर्वांचल राज्य ब्यूरो / महाराजगंज/ अब्दुल कलाम/
महाराजगंज, घुघली, भारतीय जनता पार्टी घुघली उत्तरी मंडल के अंतर्गत शक्ति केंद्र रामपुर बलडीहा की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को पंचायत भवन पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता शक्ति केंद्र संयोजक मिथिलेश कुमार गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि के रूप में शक्ति केंद्र प्रभारी मनोज जायसवाल उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मनोज जायसवाल ने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी सक्रियता के साथ बूथ स्तर पर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि हर बूथ तक केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी पहुंचाकर लोगों को जागरूक करना है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने बूथों पर संपर्क अभियान को मजबूत करें और सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोगों से संवाद कर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर से ही होती है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करे।
बैठक में आगामी चुनाव की तैयारियों, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में शक्ति केंद्र के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता, सोहन मद्धेशिया, उर्मिला जायसवाल, गणेश जायसवाल, उमेश गुप्ता, मनोज मद्धेशिया,मौजूद रहे।










