पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपु तिवारी
शक्तिनगर (सोनभद्र)। अपराधियों के खिलाफ शक्तिनगर पुलिस की लगातार कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता चर्चा में है। CO पिपरी हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व और थाना प्रभारी सत्येंद्र राय की सख्ती में पुलिस लगातार चोरी सहित अन्य मामलों के खुलासे में जुटी है। पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए मंगल पुत्र सोहन, निवासी कनुहड़, थाना मोरवा, सिंगरौली (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी के 09 बंडल कंडक्टर वायर बरामद हुए। कार्रवाई में एनसीएल के सुरक्षा अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई मु0अ0सं0 155/2026, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित मामले में की गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। कार्रवाई करने वाली टीम में उ0नि0 रंजीत कुमार, हे0का0 दिनेश कुमार भारती एवं का0 शैलेश कुमार शामिल रहे। पुलिस की लगातार कार्रवाई से अपराधियों में सख्ती का संदेश और आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।










