पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपु तिवारी
पिपरी (सोनभद्र) समाजवादी पार्टी पिपरी नगर की मासिक बैठक रविवार, 23 अगस्त 2026 को एसडीएम कोर्ट पिपरी के पास आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष रामचंद्र यादव ने की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर संगठन को मजबूत करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में संगठन एवं विभिन्न प्रकोष्ठों को मजबूत करने, मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम बढ़वाने तथा पार्टी की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई। पूर्व जिला सचिव अरविंद यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों के हितों के लिए कार्य करने वाली पार्टी है। नगर महासचिव अरुण कुमार ने कहा कि मजदूरों और मेहनतकश लोगों के हितों की आवाज उठाने वाली समाजवादी पार्टी ही उनकी सच्ची हितैषी है। वर्तमान जिला सचिव राम विलास यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार सभी मोर्चों पर विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ही एकमात्र मजबूत विकल्प है और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी मजबूती के साथ जुटना होगा।
बैठक में महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष शर्मीली खातून, राजेश शर्मा, राधेश्याम यादव, मनोज पासवान, मणि शंकर महतो, सुनील कुमार, गोद राहुल दुबे, आशु खान, जिलानी, सेक्टर प्रभारी सुमित श्रीवास्तव, नगर उपाध्यक्ष इनामुल हक सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का संचालन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल कुशवाहा ने किया।









