Home / Uncategorized / आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे के बाद सोना तस्करी की बड़ी बरामदगी

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे के बाद सोना तस्करी की बड़ी बरामदगी

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए एक सड़क हादसे ने अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी के बहुत बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया है। एक्सप्रेसवे पर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने वहां मौजूद पुलिस की जीप को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना के बाद जब पुलिस द्वारा कार की सघन तलाशी ली गई, तो उसमें से करीब 16 करोड़ रुपये मूल्य की 10 सोने की ईंटें बरामद हुईं। इस बड़ी बरामदगी के बाद मामले के तार सीधे पड़ोसी देश नेपाल से जुड़ते नजर आ रहे हैं।नेपाल बॉर्डर से दिल्ली जा रही थी सोने की खेपपूछताछ में सामने आया है कि तस्कर सोने की इस भारी खेप को ठूठीबारी नेपाल बॉर्डर से लेकर महराजगंज और गोरखपुर के रास्ते दिल्ली के दरियागंज ले जा रहे थे। तस्करों ने इस पूरी खेप को सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचाने की योजना बनाई थी, लेकिन एक्सप्रेसवे पर हुई इस अचानक सड़क दुर्घटना ने उनके मंसूबों को पूरी तरह नाकाम कर दिया। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान महराजगंज के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के रहने वाले संदीप जायसवाल और नेपाल के पाल्पा जिले के रहने वाले सरोज पंथ के रूप में हुई है।जांच के लिए लखनऊ रवाना हुई कस्टम की टीमसोने की इतनी बड़ी बरामदगी और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अब कस्टम एवं सीमा शुल्क विभाग ने इसकी कमान संभाल ली है और गहनता से जांच शुरू कर दी है। कन्नौज के तलालग्राम थाने में आरोपियों से हुई शुरुआती पूछताछ के बाद कस्टम अधिकारी बरामद सोने और दोनों आरोपियों को अपने साथ लखनऊ लेकर रवाना हो गए हैं। सीमा शुल्क विभाग अब सोने के मुख्य स्रोत, उसके असली मालिक और तस्करी के इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्ध लोगों की सरगर्मी से छानबीन में जुट गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *