Home / Uncategorized / रसोइयों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मानदेय ₹2 हजार से बढ़कर हुआ ₹3 हजार

रसोइयों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मानदेय ₹2 हजार से बढ़कर हुआ ₹3 हजार

पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपु तिवारी

सोनभद्र। यूपी में योगी सरकार ने परिषदीय विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन तैयार करने वाली रसोइयों के मानदेय में 1,000 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी की है। अब रसोइयों को 2,000 रुपये के स्थान पर 3,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। सरकार के इस फैसले से सोनभद्र के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों में खुशी की लहर है सरकार ने रसोइयों के आर्थिक सशक्तीकरण के साथ उनके स्वास्थ्य और स्वच्छता का भी ध्यान रखा है। इसके तहत रसोइयों को 5 लाख रुपये तक के कैशलेस उपचार की सुविधा देने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा यूनिफॉर्म के लिए 500 रुपये तथा ग्लव्स के लिए 400 रुपये की अतिरिक्त सहायता भी दी जाएगी। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि जनपद में कुल 5,900 रसोइया विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रही हैं। मानदेय में वृद्धि और अन्य सुविधाओं से जिले की बड़ी संख्या में रसोइयों को लाभ मिलेगा प्राथमिक विद्यालय दुरावलखुर्द, घोरावल की रसोइया अमरावती देवी ने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण कई बार तबीयत खराब होने के बावजूद काम करना पड़ता था। अब कैशलेस इलाज की सुविधा मिलने से समय रहते डॉक्टर को दिखा सकेंगी और स्वास्थ्य का बेहतर ध्यान रख सकेंगी कंपोजिट विद्यालय डोरिहार, घोरावल की रसोइया लीलावती ने कहा कि पहले अचानक बीमारी आने पर इलाज के लिए गहने गिरवी रखने या ब्याज पर कर्ज लेने की नौबत आ जाती थी। अब सरकार की इस सुविधा से आर्थिक संकट और कर्ज का डर काफी हद तक कम होगा। वहीं, कंपोजिट विद्यालय वीरमंदहा की रसोइया रामवती देवी ने कहा कि मानदेय बढ़ने से परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में कुछ राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने रसोइयों के सम्मान के साथ उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा की भी चिंता की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि इस फैसले से सभी रसोइया बहनें खुश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *