Home / Uncategorized / मां पचेव देवी मंदिर से देर रात चांदी का मुकुट और छतरी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

मां पचेव देवी मंदिर से देर रात चांदी का मुकुट और छतरी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
​बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव स्थित प्रसिद्ध मां पचेव देवी मंदिर में सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर देवी की मूर्ति पर चढ़ाया गया कीमती चांदी का मुकुट और छतरी पार कर दिया। ​मंगलवार की सुबह जब पुजारी और स्थानीय ग्रामीण मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे, तो मंदिर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर देखा कि मां पचेव देवी का चांदी का मुकुट और छतरी गायब था। मंदिर में चोरी की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय सहतवार थाना पुलिस को दी। ​सूचना मिलते ही सहतवार थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने मंदिर परिसर का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। सहतवार थाना के उपनिरीक्षक मुन्ना राम ने बताया कि मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर चोरी गए मुकुट और छतरी को बरामद कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *