, महराजगंज नेपाल के रसुवा जिले के टिमुरे क्षेत्र (तिब्बत सीमा) में बुधवार सुबह करीब 9:00 बजे अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) और हिमस्खलन के बाद उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिले महराजगंज में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। भोटेकोशी नदी का यह जलप्रवाह त्रिशूली नदी तंत्र के माध्यम से नारायणी और गंडक नदियों में मिलने के कारण जिले के तटीय इलाकों पर बाढ़ का बड़ा खतरा मंडरा रहा है। वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से अगले कुछ घंटों में 2.5 लाख से 3 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज होने की संभावना के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है।निचलौल तहसील सहित गंडक नदी के किनारे बसे सोहगीबरवा, भोतियाही और शिकारपुर जैसे संवेदनशील गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस, राजस्व विभाग, बाढ़ चौकियों, स्वास्थ्य केंद्रों और SDRF (स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) की टीमों को तुरंत संवेदनशील इलाकों में तैनात कर दिया गया है।जलस्तर बढ़ने की संभावना, राहत टीमें तैनात: डीएमस्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी (DM) गौरव सिंह सोगरवाल ने स्वयं मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने बताया कि प्रशासन हर एक गतिविधि पर नजर बनाए हुए है।
नेपाल में तबाही के बाद महराजगंज में हाई अलर्ट: गंडक-नारायणी नदी क्षेत्र में बढ़ी सतर्कता, डीएम ने संभाला मोर्चा









