पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपु तिवारी
सोनभद्र, रेणुकूट, 27 अगस्त। नेपाल में आई भीषण बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदा में हुई जनहानि पर सेंट ए.बी.आर. पब्लिक स्कूल, रेणुकूट में विद्यालय परिवार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। विद्यालय परिसर में मोमबत्तियां जलाकर मृतकों की आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवारों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों ने एकजुट होकर कुछ क्षण मौन रखा और दिवंगतों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान विद्यालय परिसर का वातावरण भावुक एवं शांत रहा। सभी ने प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में मानवता और संवेदना सबसे महत्वपूर्ण हैं। नेपाल के पीड़ित परिवारों के दुःख में विद्यालय परिवार सहभागी है। दिवंगतों को दी गई यह श्रद्धांजलि मानवीय एकजुटता एवं संवेदनशीलता का प्रतीक है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को संकट की घड़ी में पीड़ितों के प्रति सहानुभूति, संवेदना और सहयोग की भावना रखने का संदेश दिया गया। विद्यालय परिवार ने दिवंगत आत्माओं की शांति एवं प्रभावित परिवारों के शीघ्र सामान्य जीवन की कामना की।










