पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपु तिवारी
सोनभद्र पिपरी थाना प्रभारी राजेश चौबे के नेतृत्व में पिपरी पुलिस ने वांछित एवं इनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने 20 हजार रुपये के इनामिया वांछित अभियुक्त मुकेश मुंडा को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी राजेश चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुर्धवा स्थित धोकी नाला मोड़ से 27 अगस्त को सुबह करीब 10:25 बजे अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुकेश मुंडा पुत्र बटोही मुंडा, निवासी ग्राम धमधमिया, थाना खलारी, जिला रांची, झारखंड, उम्र करीब 32 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार अभियुक्त थाना पिपरी में पंजीकृत मु0अ0सं0-119/2026, धारा 316(3), 319(2), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेश चौबे, चौकी प्रभारी रेणुकूट उपनिरीक्षक जितेन्द्र सरोज, कांस्टेबल सुनील यादव एवं कांस्टेबल आकाश तिवारी शामिल रहे।










