पूर्वांचल राज्य ब्यूरो / संवाददाता अब्दुल कलाम/ महाराजगंज/घुघली क्षेत्र ग्राम पंचायत बसंतपुर निवासी सदर विधायक प्रतिनिधि मनोज कुमार जायसवाल ने
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह, विश्वास और सुरक्षा का पवित्र पर्व है। मनोज कुमार जायसवाल
ने कहा कि यह त्योहार केवल रिश्तों को मजबूत करने का अवसर ही नहीं, बल्कि समाज में आपसी सम्मान, सहयोग और भाईचारे की भावना को भी सुदृढ़ करता है। रक्षाबंधन का पवित्र धागा भाई-बहन के प्रेम और एक-दूसरे की सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि आज के दिन प्रत्येक बहन स्वयं को सुरक्षित, सम्मानित और आत्मनिर्भर महसूस करे, इसके लिए समाज के सभी लोगों को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाने की अपील की।
उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि, स्वस्थ जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं, विधायक प्रतिनिधि मनोज कुमार जायसवाल










