Home / Uncategorized / चंदौली जिले के धानापुर थाना परिसर में रक्षाबंधन के अवसर पर के.वी. ओरिएंटल कॉलेज की छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधी

चंदौली जिले के धानापुर थाना परिसर में रक्षाबंधन के अवसर पर के.वी. ओरिएंटल कॉलेज की छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधी

चंदौली जिले के धानापुर थाना परिसर में रक्षाबंधन के अवसर पर के.वी. ओरिएंटल कॉलेज की छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों की लंबी आयु और सुरक्षित जीवन की कामना की। यह आयोजन पुलिस और आम जनता के बीच सौहार्द का संदेश लेकर आया।

शनिवार को हुए इस आयोजन में महिलाओं और बालिकाओं ने थाना परिसर में उपस्थित पुलिस अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधी। राखी बांधने से पहले उन्होंने तिलक लगाया, मिठाई खिलाई और फूल मालाएं भी पहनाईं। इसके जवाब में पुलिस अधिकारियों ने भी महिलाओं और बालिकाओं को आकर्षक उपहार भेंट किए।

थाना प्रभारी एसपी मिश्रा ने इस पहल पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी अपने घर-परिवार से दूर रहकर लोगों की सुरक्षा में लगे रहते हैं, जिसके कारण वे रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्योहार पर अपने घर नहीं जा पाते।

एसपी मिश्रा ने आगे कहा कि क्षेत्र की बहनों ने राखी बांधकर बहन का फर्ज निभाया है। सभी पुलिसकर्मी इन बहनों को उनकी सुरक्षा का वादा करते हैं। छात्राओं के थाना परिसर पहुंचते ही पूरा माहौल रक्षाबंधन के रंग में सराबोर हो गया।

इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक आतिफ खान, एसआई गेंदा सिंह, एसआई श्यामलाल यादव, एसआई विनोद सिंह, अनुराग गुप्ता, एसआई रमाकांत सिंह, दीवान संजय कुमार, नगवा चौकी प्रभारी संजय ओझा, राजेश यादव, सूर्य प्रवीण सिंह, गौरी शंकर यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *