पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपु तिवारी
सोनभद्र शक्तिनगर में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय के नेतृत्व में की गई पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त को दोपहर करीब 1:40 बजे गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे मु0अ0सं0-161/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 में वांछित अभियुक्त रोहित कुमार (20) को ज्वालामुखी मंदिर से करीब 100 मीटर आगे कोटा रोड के किनारे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त रोहित कुमार पुत्र राजेश राम, निवासी बस स्टैंड चिल्काटाड़, थाना शक्तिनगर, सोनभद्र का रहने वाला है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय, चौकी प्रभारी बीना अजय कुमार श्रीवास्तव तथा कांस्टेबल शैलेश कुमार शामिल रहे।









