Home / Uncategorized / कर्मराज सिंह के निधन से हिन्डाल्को परिवार में शोक, मजदूर हितों के लिए रहे सदैव समर्पित

कर्मराज सिंह के निधन से हिन्डाल्को परिवार में शोक, मजदूर हितों के लिए रहे सदैव समर्पित

पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपु तिवारी

सोनभद्र, रेणुकूट। हिन्डाल्को कारखाने के पूर्व वरिष्ठ मजदूर नेता एवं मजदूर हितों के लिए सदैव संघर्षरत रहने वाले कर्मराज सिंह का रविवार 30 अगस्त 2026 को हिन्डाल्को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही हिन्डाल्को परिवार, सहकर्मियों एवं मजदूर समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। कर्मराज सिंह ने अपने सेवाकाल के दौरान मजदूरों के हक और अधिकारों की लड़ाई में सदैव अग्रणी भूमिका निभाई। मजदूर हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और संघर्षशील व्यक्तित्व के कारण वे सहकर्मियों के बीच विशेष सम्मान रखते थे। सेवानिवृत्ति के बाद वे अपने पुत्रों के साथ रेणुकूट में ही निवास कर रहे थे। उनके निधन से परिवार, परिचितों, सहकर्मियों और मजदूर समुदाय को गहरा आघात पहुंचा है। लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मराज सिंह का निधन मजदूर समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका संघर्ष और योगदान लंबे समय तक स्मरण किया जाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *