पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपु तिवारी
सोनभद्र/शक्तिनगर, 30 अगस्त। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस ने वांछित एवं वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच वारंटी/अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विनोद बैगा (22), पप्पू कोल (23), लालबाबू कोल (23), महेश बैगा (25) निवासी चिल्काटाड़ तथा पप्पू पनिका (35) निवासी जमशीला शामिल हैं। पुलिस टीम ने सभी को उनके घरों से गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी 30 अगस्त 2026 को की गई।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश गौतम, उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल राजेश यादव, कांस्टेबल अमृतलाल एवं कांस्टेबल अमन सिंह शामिल रहे।










