Home / Uncategorized / नारी शक्ति का सुरक्षा व सम्मान ही हमारा व पार्टी का मुख्य उद्देश्य- विधायक सुशील

नारी शक्ति का सुरक्षा व सम्मान ही हमारा व पार्टी का मुख्य उद्देश्य- विधायक सुशील

नारी शक्ति का सुरक्षा व सम्मान ही हमारा व पार्टी का मुख्य उद्देश्य- विधायक सुशील
धानापुर चंदौली नारी शक्ति की सम्मान मे रविवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने भब्य रक्षा बंधन समारोह का आयोजन धानापुर मे अमरवीर इंटर कालेज के मैदान मे आयोजित किया गया। भाई-बहन के इस पवित्र बंधन को महिलाओ व जनप्रतिनिधीयो ने पूरे विधि-विधान के साथ मनाया। दूर-दराज से आऐ हजारो बहनों ने विधायक सुशील सिंह की कलाई पर रक्षा बांधकर भाई मान लिया। विधायक सुशील ने बदले मे बहनो की रक्षा व सम्मान का संकल्प लिया। सुशील सिंह ने बहनो को भरोसा दिया कि आप का भाई सैयदराजा विधान सभा की सभी बहनो का पहले भाई है। बाद मे विधायक। उन्होनें कहा कि जिस प्रकार से महिला शक्ति ने शक्ति का प्रदर्शन दिखाकर हमें सैयदराजा का विधायक और प्रदेश मे योगी तथा केंद्र मे मोदी की सरकार को कमान सौपा है। उसे पार्टी कभी भी नही भूलेगी। मोदी व योगी की सरकार महिला सुरक्षा व सम्मान मे कोई कसर नही छोड़ेगे। महिलाओ के लिए सरकारे ज्यादातर योजनाओ को लागू कर रही है। जो सीधा दिखाई दे रही है। समारोह मे मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु गुरु और विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह रही। इस मौके पर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के साथ उनकी सूरक्षा और सम्मान के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन जैसे आयोजन समाज में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और आपसी विश्वास को मजबूत करते हैं। जिसे विशेष रूप से धानापुर मे आयोजित की गई। विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच का पवित्र बंधन है। विधायक सुशील सिंह ने भाई बनकर अंतिम सांस तक पवित्र रिश्ते को निभाने का संकंल्प लिया है। उस प्रेम, विश्वास और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को टूटने मत दिजिएगा। यह आयोजन महिला सम्मान और सुरक्षा का संदेश देने वाला है। इस दौरान विधायक सुशील सिंह ने महिलाओं को उपहार के रूप मे साड़ी व मिठा देकर सम्मानित किया। महिलाओं की सुरक्षा के हेतु भारी मात्रा मे उच्चाधिकारी व पुलिस बल तैनात रही। इस मौके पर जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल, प्रमुख अजय सिंह, आचार्य रमेश द्विवेदी, अनामिका मिश्रा, कमलाकांत मिश्र, डा. अरविंद मिश्र, विनयराज पांडेय, बाबूलाल मौर्य, प्रमुख महेंद्र सिंह, प्रमुख अवधेश सिंह, भगवती तिवारी, मृत्यंञ्जय सिंह, आंशु सिंह, आभा जायसवाल, राजेश सिंह, रामप्रवेश त्रिपाठी, आशीष सिंह रघुबंशी, विपिन रस्तोगी, रमेश यादव बबलू आदि जनप्रतिनिधियो, कार्यकर्ताओ व गणमान्य मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *