Home / Uncategorized / शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ में नई कमान, संतोष श्रीवास्तव अध्यक्ष तो अंकित मिश्रा बने महामंत्री

शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ में नई कमान, संतोष श्रीवास्तव अध्यक्ष तो अंकित मिश्रा बने महामंत्री

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, महराजगंज
घुघली पल्टू मिश्रा

जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, महराजगंज में शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। चुनाव में कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से संतोष श्रीवास्तव को अध्यक्ष चुना। वहीं सुशील चौधरी उपाध्यक्ष, अंकित मिश्रा महामंत्री, अमित विक्रम त्रिपाठी संयुक्त मंत्री तथा जयराम यादव कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए।
चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी उनके हितों की रक्षा करने के साथ-साथ समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने सभी कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के सम्मान, अधिकार और हितों की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। कर्मचारियों की समस्याओं को एकजुट होकर महाविद्यालय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा तथा उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत उसकी एकता में निहित है। सभी कर्मचारियों को साथ लेकर एक मजबूत, सक्रिय और कर्मचारी हितैषी संगठन के रूप में कार्य किया जाएगा। कर्मचारियों से जुड़े किसी भी मुद्दे की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। संवाद और सहयोग के माध्यम से समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष श्रवण पटेल, पूर्व अध्यक्ष डॉ. शांतिशरण मिश्र, राजीव द्विवेदी, जिला मंत्री प्रणय गौतम, जावेद अली सिद्दीकी, संतोष राव, राम नारायण नायक, सच्चिदानंद पटेल, संतोष पटेल, कुमार यादव, आकाश विश्वकर्मा, शैलेंद्र धवन एवं सूरज प्रकाश सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा जताई कि नई कार्यकारिणी कर्मचारियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *