Home / Uncategorized / घर में बिजली ठीक करना पड़ा भारी, करंट ने छीन ली जिंदगी

घर में बिजली ठीक करना पड़ा भारी, करंट ने छीन ली जिंदगी

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, महराजगंज
घुघली पल्टू मिश्रा

जनपद महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा नगर पालिका अंतर्गत बुड़वा टोला गांव में रविवार को घर में बिजली ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से करीब 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार, अमन चौधरी पुत्र रामप्रीत, निवासी बुड़वा टोला नगर पालिका सिसवा, रविवार को अपने घर में बिजली ठीक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिसवा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना सोमवार सुबह करीब 8 बजे कोठीभार पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।
कोठीभार पुलिस के मुताबिक, मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *