राजीव शंकर चतुर्वेदी पूर्वांचल राज्य ब्यूरो बलिया। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा का जन्मदिन जिले भर में समर्थकों और शुभचिंतकों द्वारा पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दिन भर विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने केक काटकर तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसी क्रम में शहर के एक स्थानीय होटल में जिला एवं सत्र न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील पांडेय उर्फ केशव नारायण पांडेय के नेतृत्व में एक विशेष आयोजन किया गया, जहां भव्य तरीके से जिलाध्यक्ष का जन्मदिवस मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उनके दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की। इस अवसर पर जिला शासकीय अधिवक्ता संजीव सिंह, अपर जिला शासकीय अधिवक्ता विनय कुमार पांडेय, मोहन जी गुप्ता, विनय सिंह, शैलेंद्र पांडेय, अवधेश सिंह, सोनू पांडेय सहित अनेक गणमान्य लोग एवं समर्थक उपस्थित रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा का जन्मदिन धूम धाम से मनाया गया










