Home / Uncategorized / हिंडाल्को यूटिलिटीज विभाग द्वारा अभिनंदन समारोह आयोजित

हिंडाल्को यूटिलिटीज विभाग द्वारा अभिनंदन समारोह आयोजित

पूर्वांचल राज्य संवाददाता दीपू तिवारी

सोनभद्र रेणुकूट। हिण्डाल को रेणुकूट में यूटिलिटीज विभाग की तरफ से ऑडिटोरियम में अभिनंदन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। मुख्य अतिथि हिण्डाल्‌को के मुखिया श्री समीर नायक ने वरिष्ठ अधिकारियों श्री जयेश पवार, श्री अजय सिन्हा, श्री राजेश कपूर, श्री जय तिवारी, श्री पंकज जोशी, श्री सत्मजीत आचार्या, श्री यशवंत कुमार, श्री विजय व्यास, श्री अनिल झा, श्री विवेक अग्रवाल, श्री परमार्थ राय, श्री तापस चौधरी, श्री अंकुर अग्रवाल, श्री तमन्ना गिरी राव व अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर दीप प्रज्मलित कर कार्यक्रम का शुभारंभकिया।

इसके पूर्व हिण्डाल्को के मुखिया श्री नायक, एचआर हेड श्री अजय सिन्हा का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया। तत्म्श्चात गणेश वंदना की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम की शुरुआत सत्मजीत आचार्या वरिष्ठ अधिकारियों का स्वागत कर की गई। इसके उपरांत श्री घनश्याम द्वारा यूटिलिटीज़ टीम की सालभर की उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की गई।

एक ओर जहां किशन पांडेय ने एकल नृत्य, तो वहीं किशन- सोमेश के युगल नृत्य प्रस्तुति ने समां बांध दिया। गर्ल्स के ग्रुप डांस को देखकर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

अनामय मिश्रा का कविता पाठ भी काबिल-ए-तारीफ रहा। किशन व महेन्द्र तिवारी द्वारा भोजपुरी गाने “राजा जी के दिलवा टूट जाई…” पर किये गए नृत्य को देखकर वहां मौजूद सभी लोगों ने खूब ठुमके लगाए।

इस दौरान किशन पांडे, एवं गुंजन सिंह की बेहतरीन एंकरिंग ने सभी का खूब मनोरंजन किया।

साथ ही विभव, निलेश, संदीप, सर्वेश, ऋतिक तथा हरिओम का लेजी डांस सभी के मन में एक हसीन याद छोड़ गया।

श्री घनश्याम तथा सतेंद्र कुमार द्वारा एकल संगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। वहीं सतेंद्र और प्रयिल द्वारा डएट साँग की शानदार प्रस्तुति दी गई। सौरभ, तवर, किशन,

अनिल, आयुष, ध्रुव, सोमेश, अनामय, विभव, सूरज, लीलेश, विभूति, संदीप का कॉमर्शियल डांस को देखकर उपस्थित सभी रोमांचित हो उठे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में यूटिलिटी टीम के वरिष्ठ खिलाड़ियों सहित प्रभात द्विवेदी, सुब्रत, शुभम, संजय, अतुल, अभिषेक, अनुराग, अभिषेक श्रीवास्तव, हिमांशु, अंकित, सूरज, विवेक, संदीप, रितेश, पुनीत, अनिल, अभिमन्यु, उज्ज्वल, सोनू, संजय सिंह, प्रशान्त कुशवाहा, सूरज, अनिरुद्ध, जयवीर, मनोरंजन, सुजीत, धीरज, अजीत, रवि, कमलेश, नीरज सिंह, हर्ष इत्यादि का अहम योगदान रहा। वहीं धन्यवाद ज्ञापन श्री सुनील मिश्रा ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन पर्यावरण विभाग के श्री महेन्द्र तिवारी द्वारा किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि श्री समीर नायक व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन के साथ पुरस्कार वितरण किया और अगले वर्ष और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *