पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपु तिवारी
सोनभद्र, रेणुकूट। हिंडाल्को अस्पताल के वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय गुगलानी के पिता गोकुल चंद गुगलानी (92) का उपचार के दौरान निधन हो गया। वह पिछले करीब तीन महीने से किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और हिंडाल्को अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से परिवार में शोक का माहौल है।गोकुल चंद गुगलानी अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और नेकदिल व्यवहार के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही रेणुकूट क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। चिकित्सा जगत और हिंडाल्को परिवार से जुड़े लोगों ने भी इस दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में रेणुकूट के नागरिक, हिंडाल्को अस्पताल के चिकित्सक एवं कर्मचारी, कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, मित्र, गणमान्य नागरिक और पत्रकार शामिल रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।गोकुल चंद गुगलानी अपने पीछे तीन बेटों और बहुओं सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। गुरुवार दोपहर पिपरी स्थित रिहंद बांध के वल्लभ पंत सागर श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र डॉ. अजय गुगलानी ने दी।











