पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज ( घुघली) पल्टू मिश्रा
जनचौपाल के जरिए सुनीं जनता की समस्याएं, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी; रावत के लिए समाजसेवा के नए अवसर का मार्ग प्रशस्त
महराजगंज। उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य एवं राज्यमंत्री स्तर प्राप्त सत्येंद्र कुमार बारी ने महराजगंज जनपद के विभिन्न स्थानों पर जनचौपाल लगाकर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देते हुए लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
जनचौपाल के दौरान उनका सहज और आत्मीय व्यवहार लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा। इसी क्रम में उन्होंने रामचंद्र रावत को महराजगंज जनपद का जिला प्रतिनिधि घोषित करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी।
इस घोषणा के बाद रामचंद्र रावत के लिए सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का नया अवसर खुला है। उन्हें उम्मीद है कि इस जिम्मेदारी के माध्यम से वह आमजन की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने तथा समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करने में अपनी भूमिका निभा सकेंगे।
राज्यमंत्री सत्येंद्र कुमार बारी के इस निर्णय को रामचंद्र रावत ने अपने लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताते हुए समाजहित में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया। अब जिला प्रतिनिधि के रूप में उनकी भूमिका पर लोगों की निगाहें रहेंगी।
राज्यमंत्री सत्येंद्र कुमार बारी ने रामचंद्र रावत को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया महराजगंज का जिला प्रतिनिधि










