विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो सिद्धार्थनगर।
थाना क्षेत्र ढेबरूआ के झींगहा गांव में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान 22 वर्षीय लक्ष्मी के रूप में हुई। लक्ष्मी की शादी 03 मई 2025 को झींगहा निवासी विनोद से हुई थी। मृतका का मायका शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के करमा गांव में है। मायके पक्ष ने पति विनोद और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता जैसराम, चाचा शेषराम और बड़े पिता सहदराम का कहना है कि लक्ष्मी आत्महत्या नहीं कर सकती। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष लक्ष्मी को प्रताड़ित करता था।
परिजनों के मुताबिक लक्ष्मी जब भी मायके आती थी, वह ससुराल में होने वाले उत्पीड़न की बात करती थी। पति विनोद और घरवाले उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी पवीन प्रकाश ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर पति विनोद और परिवारजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आयेगी। पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जायेगी। दोषी पाये जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।