पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपु तिवारी
सोनभद्र शक्तिनगर थाने में तैनात उपनिरीक्षक सदाशिव राय (57) की मंगलवार सुबह ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सीने और बाजू में तेज दर्द होने पर साथी पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल एनटीपीसी शक्तिनगर स्थित संजीवनी चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई प्राप्त जानकारी के अनुसार, सदाशिव राय पुत्र स्वर्गीय राम प्यारे मंगलवार सुबह करीब 10 बजे ड्यूटी के लिए शक्तिनगर थाने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक उनके सीने और बाजू में तेज दर्द होने लगा। उनकी हालत बिगड़ती देख साथी पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल संजीवनी चिकित्सालय ले गए। चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका शक्तिनगर थाना प्रभारी सत्येंद्र राय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उपनिरीक्षक सदाशिव राय मंगलवार सुबह ड्यूटी पर आए थे। इसी दौरान अचानक उनके सीने और बाजू में दर्द होने लगा। साथी पुलिसकर्मी उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई उपनिरीक्षक सदाशिव राय मूल रूप से गाजीपुर जिले के निवासी थे। वर्तमान में वह अपने छोटे बेटे के साथ शक्तिनगर स्थित सरकारी आवास में रह रहे थे। घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। पुलिस आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रॉबर्ट्सगंज भेजने की प्रक्रिया में जुटी रही सहकर्मी पुलिसकर्मियों के अनुसार, सदाशिव राय सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। वह अपनी ड्यूटी के प्रति काफी जिम्मेदार रहते थे। उनके अचानक निधन से शक्तिनगर थाने के पुलिसकर्मियों सहित पूरे पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। एक कर्तव्यनिष्ठ साथी को खोने से सहकर्मी भी स्तब्ध हैं उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों और शुभचिंतकों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उपनिरीक्षक सदाशिव राय के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।










