रायबरेली से स्थानांतरित होकर आएंगे प्रदीप कुमार द्वितीय, जल्द संभालेंगे नई जिम्मेदारी
पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपू तिवारी
सोनभद्र। पुलिस विभाग में क्षेत्राधिकारी स्तर पर हुए स्थानांतरण के तहत पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय का तबादला जौनपुर कर दिया गया है। वहीं, रायबरेली में तैनात रहे प्रदीप कुमार द्वितीय को स्थानांतरित कर सोनभद्र भेजा गया है। वह जल्द ही जिले में पहुंचकर अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
स्थानांतरण के बाद हर्ष पाण्डेय अब जौनपुर में अपनी सेवाएं देंगे, जबकि प्रदीप कुमार द्वितीय सोनभद्र में क्षेत्राधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे। इस प्रशासनिक फेरबदल से जिले में क्षेत्राधिकारी स्तर पर नई जिम्मेदारी और कार्यक्षेत्र का निर्धारण होगा।
नवागत क्षेत्राधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्हें विभागीय व्यवस्था के अनुरूप नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।









