Home / Uncategorized / सीवर जाम,टूटी सड़के व जलभराव से नगरवासी परेशान,त्योहारी सीजन में बढ़ी चिंता

सीवर जाम,टूटी सड़के व जलभराव से नगरवासी परेशान,त्योहारी सीजन में बढ़ी चिंता

सीवर जाम,टूटी सड़के व जलभराव से नगरवासी परेशान,त्योहारी सीजन में बढ़ी चिंता

 

रोहनिया/–वाराणसी के गंगापुर नगर में सीवर और सड़कों की खस्ता हालत से नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर की मुख्य और सहायक सड़कें टूटी हुई हैं। बारिश के कारण इनकी स्थिति और भी खराब हो गई है।

 

स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाली गाड़ियां घरों तक नहीं पहुंच पा रही हैं। खराब सड़कों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग फिसलकर गिर रहे हैं। इससे लोगों का दैनिक जीवन और रोजगार प्रभावित हो रहा है।

 

नगर में जगह-जगह सीवर का पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे न केवल बदबू फैल रही है, बल्कि संक्रामक रोगों का खतरा भी बढ़ गया है। आने वाले समय में नवरात्रि, रामलीला, दुर्गापूजा, दशहरा, धनतेरस और दीपावली जैसे त्योहार हैं। इन अवसरों पर आस-पास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु आते हैं।

 

स्थानीय निवासी अरविंद मौर्या उर्फ गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार में भी स्थिति बहुत खराब है। पूरे नगर में सीवर चोक है और नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। स्थानीय प्रशासन से कई बार शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *