Home / Trending News / पीएम मोदी के जन्मदिन पर विधायक प्रतिनिधि ने किया सफाई कर्मचारियों को सम्मानित

पीएम मोदी के जन्मदिन पर विधायक प्रतिनिधि ने किया सफाई कर्मचारियों को सम्मानित

पीएम मोदी के जन्मदिन पर विधायक प्रतिनिधि ने किया सफाई कर्मचारियों को सम्मानित

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो

बलिया। बांसडीह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बड़ी बाजार स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह के प्रतिनिधि विश्राम सिंह ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की।
विश्राम सिंह ने स्वयं झाड़ू लगाकर श्रमदान किया। उन्होंने 12 सफाई कर्मचारियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित भी किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी गांधी प्रतिमा स्थल के आसपास सफाई अभियान में हिस्सा लिया। विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता अभियान में भाग लेकर और सफाईकर्मियों को सम्मानित कर गौरव महसूस हो रहा है। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के मंडल संयोजक प्रतुल कुमार ओझा ने बताया कि बांसडीह मंडल में स्वच्छता अभियान के साथ अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में अरुण सिंह, मूनजी गोंड, दुर्गेश मिश्रा, तेजबहादुर रावत, सिंपी सिंह, शिवम गुप्ता, दिग्विजय सिंह, राजेंद्र सिंह, शैलेन्द्र शुक्ला, अभिषेक सिंह, अखिलेश तिवारी, प्रवीण सिंह, शनि राजभर, आशीष गुप्ता और विजय सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *