नगर रौनियार सेवा संघ का चुनाव सम्पन्न, विजय गुप्ता दोबारा अध्यक्ष निर्वाचित
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, गोरखपुर
देवरिया (भाटपार रानी)। नगर रौनियार सेवा संघ, भाटपार रानी की सर्वसाधारण बैठक मानसरोवर होलसेल मार्ट, दुर्गा मंदिर रोड पर सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से विजय कुमार गुप्ता को लगातार दूसरी बार संघ का अध्यक्ष चुना गया। साथ ही संजय कुमार गुप्ता को महामंत्री चुना गया।
अन्य निर्वाचित पदाधिकारियों में संरक्षक श्री कृष्ण रौनियार, उपाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, मंत्री मनोज कुमार गुप्ता, संगठन मंत्री मारकंडे गुप्ता, कोषाध्यक्ष शारदा गुप्ता शामिल हैं।
अध्यक्ष विजय गुप्ता ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प दोहराया। बैठक में 7 अक्टूबर को महाराज हेमचंद्र विक्रमादित्य जयंती समारोह आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम और बच्चों के लिए पुरस्कार वितरण होगा।
इस अवसर पर शैलेश गुप्ता, मदन रौनियार, राजीव गुप्ता, क्रांति गुप्ता सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।










