Home / Trending News / मुगलसराय कोतवाली में दुर्गा पूजा समिति की बैठक

मुगलसराय कोतवाली में दुर्गा पूजा समिति की बैठक

मुगलसराय कोतवाली में दुर्गा पूजा समिति की बैठक

 

एसडीएम ने दिए निर्देश: छेड़खानी, आपत्तिजनक गाने बर्दाश्त नहीं होंगे।

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, चंदौली।

डीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली परिसर में क्षेत्र की दुर्गा पूजा समितियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में एसडीएम अनुपम मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की छेड़खानी या अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंडालों में केवल भक्ति गीत ही बजाए जाएं और आपत्तिजनक गानों का प्रयोग न हो। शिकायत मिलने पर आयोजकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने सभी प्रतिनिधियों से अपील की कि किसी भी अप्रिय घटना, संदिग्ध व्यक्तियों, सामानों या गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। कोतवाल गगन राज ने बताया कि अवांछनीय तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और सादे कपड़ों में महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। उन्होंने इस कार्य में सभी से सहयोग की अपेक्षा की।
बैठक में श्री दुर्गा पूजा समिति जायसवाल भवन, परमार कटरा, राम मंदिर, इंडियन इंस्टीट्यूट, नाच घर, त्रिशूल क्लब, चंधासी और पड़ाव सहित लगभग 50 दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान पूजा कमेटी के नए पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई।
नितिन गुप्ता को अध्यक्ष, मनीष जायसवाल को मंत्री (पूजा मंत्री), गोल्डी जायसवाल को उपाध्यक्ष और ओम जायसवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वासु गुप्ता और कृष गुप्ता को महामंत्री नियुक्त किया गया। बैठक में हर्ष जायसवाल, राहुल जायसवाल, रोहित जायसवाल, आशु जायसवाल, पीयूष गुप्ता, देव जायसवाल, सानू गुप्ता और राजेश जायसवाल सहित कई अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *