पीएम मोदी ने किया जल मार्ग विकास का बड़ा ऐलान
काशी से हल्दिया तक चलेंगी मालवाहक नौकाएं, 34 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, चंदौली।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय मिल्कीपुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वर्चुअल माध्यम से देश भर में जल मार्ग विकास की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत की। उन्होंने मुगलसराय-मिल्कीपुर बंदरगाह पर ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में 34,200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
गुजरात में 26,354 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मुंबई, कोलकाता, पारादीप और कांडला पोर्ट पर नई परियोजनाएं शुरू की गईं। प्रधानमंत्री ने लोटल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर का निरीक्षण भी किया।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि गंगा से हल्दिया तक जहाज सेवा शुरू की जाएगी। यह सेवा सड़क और रेल मार्ग की तुलना में आधी कीमत में माल परिवहन की सुविधा प्रदान करेगी। साथ ही यह पर्यावरण के अनुकूल भी होगी।
कार्यक्रम में एक मल्टी मॉडल टर्मिनल और जहाज इंजीनियरिंग कॉलेज का शिलान्यास भी किया गया। परिवहन मंत्री ने कहा कि पूर्वांचल में जहाज मेंटेनेंस इंजीनियरिंग कॉलेज से युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद साधना सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।










