Home / Trending News / बलिया के रक्तदान योद्धा को सीएम योगी ने किया सम्मानित, 108 बार कर चुके हैं रक्तदान

बलिया के रक्तदान योद्धा को सीएम योगी ने किया सम्मानित, 108 बार कर चुके हैं रक्तदान

बलिया के रक्तदान योद्धा को सीएम योगी ने किया सम्मानित, 108 बार कर चुके हैं रक्तदान

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो

बलिया। उत्तर प्रदेश रक्त संचरण परिषद ने लखनऊ में एक विशेष समारोह का आयोजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिया के राजेश कुमार गुप्ता को सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी इस अवसर पर मौजूद रहे। राजेश गुप्ता काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुम्ब समिति वाराणसी के संस्थापक सचिव हैं। साथ ही रोटरी क्लब ब्लड डोनर्स वाराणसी के संस्थापक अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने अब तक 108 बार रक्त, प्लेटलेट्स और प्लाज्मा दान किया है। कोविड काल में पूर्वांचल में सबसे पहले और सर्वाधिक प्लाज्मा दान का रिकॉर्ड उनके नाम है। उन्होंने इस दौरान 4 बार प्लाज्मा दान किया। वे 41 बार रक्त और 63 बार प्लेटलेट्स दान कर चुके हैं। राजेश गुप्ता की संस्था वाराणसी के 6 रक्त केंद्रों की देखरेख करती है। इनमें होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल, महामना मदन मोहन मालवीय कैंसर हॉस्पिटल, सर सुंदर लाल आई एम एस बीएचयू, बीएचयू ट्रामा, श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल और पंडित दीन दयाल जिला अस्पताल शामिल हैं। यूनिसेफ उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी उन्हें सम्मानित किया है। रोटरी इंटरनेशनल मंडल 3120 में उन्हें पांचवीं बार महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *