
गोरखपुर:
बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के विचारों को आगे बढ़ाने एवं दलित समाज को जागरूक करने के लिए रीता राव को अंबेडकर विचार मंच का खजनी विधानसभा का विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत करते हुए अम्बेडकर विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक जौनपुर सदर मोहम्मद अरशद खान ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि आप लोग बाबा साहब के मिशन को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे तथा दलित, शोषित एवं वंचित समाज के लोगों को जागरूक करके उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अरशद खान ने कहा कि पूर्व पार्षद प्रत्याशी रीता राव के पति घनश्याम राव मदर टेरेसा फाउंडेशन के प्रदेश महासचिव हैं, उनके सहयोग से प्रदेश के कई जिलों में शिक्षा के क्षेत्र में उच्च शिक्षा मुफ्त शिक्षा कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक करके उन्हें लाभ दिलाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। रीता राव के मनोनयन पर उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दिया हैं










