दिशा श्रीवास्तव : गोरखपुर की प्रतिभाशाली बेटी… बीटेक में गोल्ड मेडलिस्ट, बिना कोचिंग बनी एस.डी.एम.
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, गोरखपुर
गोरखपुर,उत्तर प्रदेश स्टेट सिविल सर्विस एग्जाम (UP PCS) को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं की सूची में रखा जाता है। इसको क्रैक करने में कई छात्रों को सालों लग जाते हैं वहीं, कई युवा इसे पहली बार में पास कर इतिहास रच देते हैं। शहर गोरखपुर की बेटी दिशा श्रीवास्तव से जिन्होंने बिना किसी कोचिंग के पहले प्रयास में इस परीक्षा को क्रैक किया और एस.डी.एम. बनने का सपना पूरा किया। यू.पी. पी.सी.एस. एग्जाम. उत्तर प्रदेश स्टेट सिविल सर्विस एग्जाम (UP PCS) को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं की सूची में रखा जाता है। इसको क्रैक करने में कई छात्रों को सालों लग जाते हैं वहीं, कई युवा इसे पहली बार में पास कर इतिहास रच देते हैंl गोरखपुर से स्कूलिंग दिशा श्रीवास्तव गोरखपुर की रहने वाली है। उनकी शुरुआती पढ़ाई यहीं से हुई है। शुरू से पढ़ाई में अव्वल दिशा श्रीवास्तव कई प्रतियोगिताओं में अवॉर्ड जीत चुकी हैं। इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडलिस्ट दिशा श्रीवास्तव ने रामस्वरूप मेमोरियल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री ली और इस दौरान वो यूनिवर्सिटी में गोल्ड मेडलिस्ट रहीं।सिविल सेवा के लिए छोड़ा प्लेसमेंट.. इंजीनियरिंग के दौरान दिशा ने तय कर लिया था कि उन्हें सिविल सेवा में जाना है। इसलिए उन्होंने कॉलेज द्वारा आयोजित प्लेसमेंट में हिस्सा नहीं लिया। कैंपस प्लेसमेंट में अच्छी सैलरी का ऑफर छोड़कर दिशा पीसीएस की तैयारी में लग गईं और सफल हो गई. बधाई.संजय वर्मा, स्वतंत्र पत्रकार_ सामाजिक विज्ञान, विज्ञान एवं खेलकूद (गोरखपुर)










