बाढ़ पीड़ितों की सुध लेने पहुंचे नील मणि
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, संत कबीर नगर।
धनघटा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नील मणि ने छपरा मगर्वी गांव के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर कुर्मियान टोला में स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने हर साल आने वाली बाढ़, सीमांकन, व खतौनी फीडिंग जैसी गंभीर समस्याओं को उठाया।
नील मणि ने पूर्व में भी खतौनी फीडिंग के मुद्दे को अधिकारियों से मिलकर सुलझाया था। इस बार भी उन्होंने बाढ़ से संबंधित सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि जल्द ही संबंधित अधिकारियों से मिलकर आवश्यक कार्यवाही कराई जाएगी और क्षेत्रवासियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।










