नीमा और वर्धन हॉस्पिटल का मेडिकल सेमिनार
सांसद विनोद बिन्द और विधायक जायसवाल ने किया उद्घाटन, विशेषज्ञों ने दी स्वास्थ्य जानकारी
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, चंदौली।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) और वर्धन हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में एक मेडिकल सेमिनार का आयोजन किया गया। सांसद डॉ. विनोद बिन्द और नगर विधायक रमेश जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। डॉ. विवेक राज सिंह और डॉ. तनु सिंह ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।
विधायक जायसवाल ने चिकित्सा क्षेत्र की चुनौतियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को मरीजों की देखभाल के साथ कई जटिल परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. पवन कुमार सिंह ने फैटी लिवर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लिवर में 5�से अधिक वसा जमा होने पर यह स्थिति उत्पन्न होती है।
अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. सुबोध कुमार सिंह ने आर्थ्रोप्लास्टी सर्जरी के बारे में बताया। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक राज सिंह ने स्वस्थ जीवनशैली के लिए संतुलित आहार और नियमित व्यायाम की सलाह दी।
कार्यक्रम में डॉ. ए.के. सिंह, डॉ. मनोज सिंह, डॉ. सत्यपाल यादव, डॉ. भारत जायसवाल, डॉ. संदीप तिवारी समेत कई प्रतिष्ठित चिकित्सक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नीमा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. ओ.पी. सिंह ने किया।










