क्रीड़ा प्रतियोगिता में बाल खिलाड़ियों ने दिखायें अपने दम
जितेंद्र, अंशिका, लक्की, हसीना व कालू रहे आकर्षण का केंद्र
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो कुशीनगर
जिले के दुदही विकास खंड के बांसगांव न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को गौरीश्रीराम स्थित मिनी स्टेडियम में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने जोश के साथ भाग लिया और अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।
ब्लाक व्यायाम शिक्षक अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में सहायक अध्यापक राजेश यादव, धनंजय मिश्र, आफताब आलम, अनुदेशकगण अमित कन्नौजिया, पुण्यप्रकाश गिरी व अरविंद कुमार की देखरेख में हुई प्रतियोगिता के प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग में 50 मीटर दौड़ में सुजीत यादव, 100 मीटर में जितेंद्र, 200 मीटर में जयकेश और 400 मीटर में दिव्यांश यादव प्रथम स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में 50 मीटर में ममता, 100 व 200 मीटर में अंशिका और 400 मीटर में रवीना ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। जूनियर स्तर की स्पर्धाओं में बालक वर्ग में 100 मीटर में कालू, 200 मीटर में करन तथा 400 व 600 मीटर में लक्की ने जीत दर्ज की। बालिका वर्ग में 100 मीटर में चांदनी पाल, 200 में अफरीना और 400 व 600 मीटर में हसीना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में बालक वर्ग से शिवम और बालिका वर्ग से हसीना विजेता रहीं।
कबड्डी में प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग में गौरी शुक्ल व बालिका वर्ग में पांडेय पट्टी की टीम विजेता रही। जूनियर स्तर पर बालक वर्ग में गौरी शुक्ल और बालिका वर्ग में बांसगांव ने प्रथम स्थान हासिल किया। अन्य खेलों में भी प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया और प्रतियोगिता को रोचक बना दिया।
खंड शिक्षा अधिकारी डा. प्रभातचंद राय ने कहा कि बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिताएं न केवल बच्चों के शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि उनके आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को भी निखारती हैं। नोडल शिक्षक जवाहर प्रसाद के संयोजकत्व में आयोजित प्रतियोगिता में दुर्गेश सिंह, योगेश चंद गुप्ता, दीपक राजभर, ओम प्रकाश सिंह, संजय पांडेय, उपेंद्र गुप्ता, मुनीब प्रसाद, रामायण कुशवाहा, अवधेश मिश्र, आलोक पांडेय, अरविंद पांडेय, नीतेश कुमार, परमहंस गोंड, विपिन बिहारी चौबे, सुनील प्रसाद आदि उपस्थित रहे।










