Home / Trending News / प्रबंधन का तानाशाही रवैया बरकरार, प्रबंधकीय नाकामियों का शिकार हुए निर्दोष अवर अभियंता एवं प्रोन्नत अभियंता

प्रबंधन का तानाशाही रवैया बरकरार, प्रबंधकीय नाकामियों का शिकार हुए निर्दोष अवर अभियंता एवं प्रोन्नत अभियंता

प्रबंधन का तानाशाही रवैया बरकरार, प्रबंधकीय नाकामियों का शिकार हुए निर्दोष अवर अभियंता एवं प्रोन्नत अभियंता

जेई संगठन के समस्त सदस्य इस अन्यायपूर्ण कार्यवाही के विरुद्ध अधीक्षण अभियंता कार्यालय में दर्ज करा रहे उपस्थिति लेकिन अधीक्षण अभियंता है कार्यालय से नदारद

 

पूर्वांचल राज्य वाराणसी

संवादाता (दयानन्द तिवारी)

राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन वाराणसी क्षेत्र के समस्त सदस्य एवं पदाधिकारियों के साथ प्रबंधन द्वारा लगातार द्वेषपूर्ण एवं मनमाना रवैया अपनाते हुए लगातार अनैतिक एवं गलत रूप से निलंबन की कार्यवाही किया जा रहा है। जिससे संगठन के समस्त सदस्यों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। आज अधीक्षण अभियंता कार्यालय के समक्ष विरोध सभा में जनपद अध्यक्ष इं मनीष राय द्वारा संबोधन में बताया गया कि अभी पिछले माह ही जनपद में तकनीकी ज्ञान में कुशल, अपने कार्य के प्रति निष्ठावान एवं संगठन के वर्तमान जनपद सचिव इं. प्रमोद कुमार अवर अभियंता का निलंबन किया गया था, जिसके उपरांत जांच समिति द्वारा उन्हें निर्दोष साबित करने के बावजूद दंड प्रदान करते हुए कॉरपोरेशन को समर्पित कर दिया गया। अवर अभियंताओं के समर्पण के इस आदेश का खुलकर विरोध करना अति आवश्यक एवं समय की मांग है। संबोधन के क्रम में केंद्र के विशेष आमंत्रित सदस्य इं. अवधेश मिश्रा द्वारा बताया गया कि नगरीय विद्युत वितरण प्रथम वाराणसी के अधीक्षण अभियंता द्वारा इं. सत्येंद्र कुमार गुप्ता अवर अभियंता को बगैर किसी जांच पड़ताल के कार्यों में लापरवाही करने का आरोप लगाकर निलंबित कर दिया गया, जबकि उक्त अवर अभियंता की तैनाती जनपद वाराणसी में मात्र डेढ़ माह पूर्व ही हुई थी। इस प्रकार पीड़ित व्यक्ति का बिना पक्ष जाने निलंबन करने का कार्य अनैतिक एवं अन्यायपूर्ण है संगठन इसका पुरजोर विरोध करता है। अधीक्षण अभियंता द्वारा 33/11 केवी उपकेंद्र डीपीएच वाराणसी के कार्यक्षेत्र में दिनांक 21.09.2025 को घटित हुई घातक विद्युत दुर्घटना के संबंध में बिना किसी दोष के संबंधित अवर अभियंता एवं वर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष वाराणसी इं. पंकज कुमार जायसवाल को निलंबित कर दिया गया एवं प्रबंध निदेशक के द्वारा उपखण्ड अधिकारी इं. जितेंद्र प्रसाद को निलंबित कर दिया गया जबकि उन दोनों का कोई दोष नहीं था, जिसकी पुष्टि मौके पर मौजूद अन्य निविदाकर्मियों द्वारा अपने लिखित बयान में भी दिया गया था। साथ ही अधिशासी अभियंता नगरी विद्युत वितरण खंड मड़ौली वाराणसी के द्वारा भी उक्त घटनाक्रम की अपने स्तर से जांच आख्या प्रबंधन को प्रेषित की गई, जिसमें कोई भी दोषी नहीं पाए गए थे। उपरोक्त सभी अन्यायपूर्ण एवं अनैतिक निलंबन से स्पष्ट हो रहा है कि वर्तमान अधीक्षण अभियंता और मुख्य अभियंता महोदय द्वारा द्वेषपूर्ण रवैया अपनाते हुए राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के पदाधिकारियों को चुन चुन कर किन्हीं न किन्हीं कारणों से लगातार उत्पीड़न किया जाता रहा है। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन सदैव संवाद से समाधान के मूल मंत्र को आत्मसात कर अन्याय के विरुद्ध न्याय प्राप्ति हेतु सदैव प्रयत्नशील रहा है, किंतु वर्तमान प्रबंधन के हठधर्मिता एवं तानाशाही के कारण संगठन के सदस्यों को निर्दोष होने के बावजूद भी निलंबित करने/ कराने में व्यक्तिगत रूचि ले रहे हैं।

दिनांक 22/09/2025 को संगठन का आपातकालीन बैठक संगठन कार्यालय *केशव सदन* में संपन्न हुआ, जिससे समस्त सदस्य एवं पदाधिकारियों द्वारा सामूहिक रूप से निर्णय लिया गया कि प्रबंधन द्वारा अपनाई जा रही दूषित कार्यसंस्कृति के कारण समस्त अवर अभियंताओं/प्रोन्नत अभियंताओं को निलंबित कर दिया जाए अथवा जब तक निलंबित अवर अभियंता इं. सत्येंद्र कुमार गुप्ता एवं इं. पंकज जायसवाल का अनैतिक निलंबन निरस्त नहीं किया जाता तब तक संगठन के समस्त सदस्य अधीक्षण अभियंता कार्यालय के समक्ष अपनी सामूहिक उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इस दौरान प्रबंधन द्वारा अगर संगठन के किसी भी सदस्य या पदाधिकारी पर कोई कार्यवाही किया जाता है तो तत्काल सभी सदस्य अपने समस्त विभागीय कार्यों से विरत होकर धरने पर बैठ जाएंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ प्रबंधन की होगी

संगठन सदैव उपभोक्ता सेवा को सर्वोपरि रखता आया है इसलिए नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत सभी अवर अभियंता प्रोन्नत अभियंता अपने अपने क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने हेतु तत्पर है एवं शीर्ष प्रबंधन से उक्त सभी प्रकरणों में तत्काल हस्तक्षेप कर न्याय की मांग करता है। अवगत कराना है कि अन्यायपूर्ण निलंबन के विरुद्ध सामूहिक उपस्थिति का निर्णय यथावत रखते हुए दिनांक 24.09.2025 को भी जनपद के समस्त सदस्य अधीक्षण अभियंता नगरीय विद्युत वितरण मंडल प्रथम कार्यालय के प्रांगण में दर्ज कराएंगे। विरोध सभा में मुख्य रूप से केंद्र से विशेष आमंत्रित सदस्य इं. अवधेश मिश्रा, केंद्रीय उपमहासचिव इं. दीपक गुप्ता, पूर्वांचल सचिव इं. नीरज बिंद, पूर्वांचल संगठन सचिव इं. ज्योति भास्कर सिन्हा, वाराणसी क्षेत्र प्रथम के क्षेत्रीय अध्यक्ष इं. पंकज जायसवाल, क्षेत्रीय सचिव इं रवि चौरसिया, वाराणसी क्षेत्र द्वितीय के क्षेत्रीय सचिव इं. रोहित कुमार, वाराणसी जनपद अध्यक्ष इं. मनीष राय, जनपद उपाध्यक्ष इं रामाशीष, आनंद सिंह, श्रीपति तिवारी, अवधेश कुमार, पुष्कर उपाध्याय, वेदप्रकाश, राजकुमार, हिमांशु, अरुण, लालब्रत, सत्येंद्र, कुलदीप, लोकनाथ, योगेश, नितेश, पंकज चौहान आदि समस्त सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता इं मनीष राय एवं संचालन इं रवि चौरसिया जी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *