10 दिनों से बार-बार बिजली बाधित, ग्रामीण परेशान
पूर्वांचल राज्य वाराणसी (चोलापुर)।
(संवाददाता- राजेश कुमार वर्मा)
विद्युत उपकेंद्र चोलापुर से जुड़े दर्जनों गांवों में बीते 10 दिनों से बिजली की आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गोसाईपुर मोहांव, गोसाईपुर पटखौली, धरसौना, चोलापुर, लश्करपुर, देईपुर, भवानीपुर, मुरली, जगदीशपुर, खनुआन, मवैया, सहडीह सहित आसपास के गांवों में दिन में कई-कई घंटे बिजली गुल रहती है। इससे लोग भीषण गर्मी में बेहाल हैं और रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।
इस संबंध में पूछे जाने पर विद्युत एसडीओ, चोलापुर ने बताया कि स्थानीय पैनल में तकनीकी खराबी के कारण सप्लाई फिलहाल रौना सबस्टेशन से जोड़ी गई है। समस्या के समाधान के लिए टीम लगातार प्रयासरत है और जल्द ही स्थायी समाधान किया जाएगा।










