Home / Trending News / बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने सपा नेता राम गोविंद चौधरी का जाना हाल

बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने सपा नेता राम गोविंद चौधरी का जाना हाल

बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने सपा नेता राम गोविंद चौधरी का जाना हाल

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो

बलिया। बांसडीह से भाजपा विधायक केतकी सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी से लखनऊ में मुलाकात की। राम गोविंद चौधरी पिछले दिनों बांसडीह विधानसभा में एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान पैर में चोट के कारण लखनऊ स्थित आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। केतकी सिंह को जब इस बात की जानकारी मिली तो वह सीधे उनके आवास पर पहुंचीं। दोनों नेता पिछले 15 वर्षों से बांसडीह विधानसभा में एक-दूसरे के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी रहे हैं। स्वस्थ राजनीति के तहत दोनों चुनाव में एक-दूसरे को हराने का प्रयास करते रहे हैं। इस मुलाकात से शिष्ट राजनीति की एक नई मिसाल कायम हुई है। विरोधी दल की विधायक का अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के स्वास्थ्य की चिंता करना और उनसे मिलने जाना सकारात्मक राजनीतिक संस्कृति को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *