वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर व पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पैदल गश्त एवं मार्च
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो गोरखपुर
गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर व पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा आगामी त्यौहार दुर्गापूजा व दशहरा के दृष्टिगत थाना राजघाट एवं थाना कोतवाली क्षेत्र के भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों, विसर्जन स्थल एवं जुलूस के मार्गों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर की गयी तैयारियों का जायजा लिया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । इस दौरान क्षेत्राधिकारी कोतवाली, थानाध्यक्ष राजघाट मय फोर्स व थाना प्रभारी कोतवाली मय फोर्स मौजूद रहे ।










