Home / Trending News / स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत औचक निरीक्षण

स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत औचक निरीक्षण

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो चंदौली

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की संयुक्त पहल “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान” के तहत जिले में लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री सत्य प्रकाश ने चंदौली ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर – पणया, सीकरी, गौरी और दुदे का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी आवश्यक जांचें संचालित पाई गईं तथा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ अपने कार्यस्थलों पर मौजूद रहे।

निरीक्षण के समय टेक्निकल सपोर्ट यूनिट के अजय परमार एवं ई-कवच कोऑर्डिनेटर सौरभ सिंह भी उपस्थित रहे।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने सीएचओको समुदाय तक अधिक से अधिक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने एवं महिलाओं-बच्चों में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *