द गुरुकुलम स्कूल में स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए किशोरियों को किया गया जागरूक
‘द’ गुरुकुलम स्कूल में किशोरावस्था की छात्राओं को मिली स्वास्थ्य संबंधी जानकारी
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, चंदौली।
द गुरुकुलम स्कूल में किशोरावस्था स्वास्थ्य कार्यशाला
डॉ. संगीता राय ने छात्राओं से साझा किए अनुभव और उपयोगी जानकारियाँ
स्वस्थ किशोरावस्था, उज्ज्वल भविष्य
द गुरुकुलम स्कूल, वाराणसी में छात्राओं को मिला विशेषज्ञ मार्गदर्शन
डी डी यू नगर स्थित द गुरुकुलम स्कूल में किशोरावस्था की छात्राओं के लिए विशेष जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उद्घाटन प्राचार्या प्रियंका मुख़र्जी और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ संगीता राय ने किया। डॉ संगीता राय……..
द गुरुकुलम स्कूल वाराणसी में मंगलवार को किशोरावस्था की छात्राओं के लिए विशेष जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्राचार्या प्रियंका मुख़र्जी व मुख्य वक्ता काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सर सुंदर लाल चिकित्सालय की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ संगीता राय ने किया। डॉ संगीता ने छात्राओं को संतुलित आहार और सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर आदि के बारे में जानकारी देकर किशोरियों को स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए जागरूक करते हुए स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न जानकारी दी। इनमें पीसीओडी (पॉलीसिस्टिक ओवरी डिसीज़), हार्मोनल असंतुलन, आनुवंशिक प्रवृत्तियों, मासिक धर्म चक्र की अनियमितताएं, सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मुद्दों शामिल है। विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रियंका मुख़र्जी प्राचार्य ने कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सभी को सचेत रहना चाहिए। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क होता है। इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरावस्था की लड़कियों को उनके शारीरिक और मानसिक विकास के दौरान बेहतर निर्णय लेने के लिए जागरूक और सशक्त बनाना था।










