जल जमाव की समस्या पर पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री सख्त
मुगलसराय में अधिकारियों को फटकार, जल्द समाधान का आश्वासन
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, चंदौली।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय और ने अमोघपुर की जल जमाव की समस्या पर चर्चा की। अमोघपुर के प्रधान सुनील चौहान ने बताया कि यह समस्या पिछले 7 महीनों से बनी हुई है।
दोनों नेताओं ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारियों को समस्या का तत्काल समाधान करने का निर्देश दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने प्रधान सुनील चौहान को आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा।
ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के बाद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे शीघ्र कार्य पूरा करें। इस मौके पर किशन चौहान, श्याम राज चौहान, राहुल चौहान, संजय चौहान, भीम यादव, रामकिशन यादव, अमन चौहान, लाल भारत चौहान, नरसिंह चौहान और गोपाल शर्मा सहित कई ग्रामवासी मौजूद रहे। सभी ग्रामवासियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और केंद्रीय मंत्री का धन्यवाद किया।










