लालपुर विद्युत उपकेंद्र पर लगा मेगा कैंप
पूर्वाचल राज्य ब्यूरो वाराणसी
सेवापुरी।लालपुर गांव (मिर्जामुराद) स्थित विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार को ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार एवं आर.ई.सी के सौजन्य से विद्युत विभाग में सेवा पर्व के तरह बिजली विभाग के तरफ से मेगा कैंप लगाया गया।मेगा कैंप में 71 उपभोक्ता की शिकायत अधिकारियों के समझ पड़ा।जिसमें नये विद्युत संयोजन के अंतर्गत 2 संयोजन, बिल संसोधन के 32 प्रकरण, खराब मीटर के 4 प्रकरण एवं विधा परिवर्तन के 6 प्रकरण को मौके पर ही अधिकारियों द्वारा निस्तारित कर दिया गया।अन्य समस्याओं को जल्द निस्तारित करने हेतु सम्बंधित लोगों को कहां गया कैंप देर शाम तक चला।कैंप में सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि अदिति पटेल, एक्सईएन मनीष झा, अधीक्षण अभियंता राम अवतार, उपखंड अधिकारी राजेश यादव, मुकेश यादव, वीरेंद्र यादव, राहुल यादव, जे.ई अखिलेश यादव, सुबोध सिंह, विनम्र पटेल, लालपुर ग्राम प्रधान ओमप्रकाश यादव, खरगरामपुर प्रधान प्रतिनिधि बनारसी चौहान समेत अन्य जनप्रतिनिधि व बिजली कर्मचारी मौजूद रहे।










