मिशन शक्ति फेज 5.0- महिला को दे इतना सम्मान की बढे़ देश की शान*
मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत चौपालों का आयोजन एवं टेंपलेट्स का वितरण*
क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर द्वारा जिला परिषद बालिका इंटर कॉलेज गोपीगंज मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक*
प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा डी0जे0 मौर्य बालिका इंटर कॉलेज व ज्ञानदेवी बालिका इंटर कॉलेज भदोही में छात्राओं को मिशन शक्ति कार्यक्रम तहत किया गया जागरूक*
थाना ज्ञानपुर एंटी रोमियो टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान परिजनों से बिछड़े बालिका को परिजनों से मिलाया*
मिशन शक्ति 5.0 के तहत कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओं/बालिकाओं को भदोही पुलिस द्वारा किया जा रहा जागरूक*
शारदीय नवरात्रि 2025 के अभियान मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत आज तीसरे दिन महिला सुरक्षा, सम्मान हेतु जनपदीय पुलिस के कार्यक्रम*
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/ बालिकाओं के सुरक्षार्थ एवं स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति अभियान-5.0” के तहत श्री अभिमन्यु मांगलिक पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में एवं श्री शुभम अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक जनपद भदोही पर्यवेक्षण के में जनपद के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांव, कस्बा, स्कूल, कॉलेज, बस स्टैंड, मंदिर, बाजारों, रेलवे स्टेशन, भीड़भाड़ वाले इलाकों, कोचिंग संस्थाओं सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं/ बालिकाओं को जागरूक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण करने के संबंध में चौपाल का आयोजन कर वृहद स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम के तहत श्री चमन सिंह चावड़ा क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर ,श्री शैलेश कुमार राय प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज व थाने के एंटीरोमियो टीम द्वारा जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज गोपीगंज व श्रीमती सीमा सिंह प्रभारी निरीक्षक महिला थाना अपने पुलिस टीम बल के साथ ज्ञानदेवी बालिका इंटर कॉलेज एवं डीजे मौर्या बालिका इंटर कॉलेज ज्ञानपुर में छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत किया गया। छात्राओं को सरकार द्वारा चलाया जा रहे विभिन्न योजनाओं व हेल्पलाइन नंबरों (जैसे1090,112,1076,102,आदि) के बारे में बता कर जागरूक किया । छात्राओं को संबोधन करते हुए बताया गया कि खुद पर विश्वास करना सबसे बड़ा साहस है, किसी भी आपदा /संकट के समय पुलिस हमेशा उनके साथ खड़ी है इसलिए निडर होकर हर क्षेत्र में सकारात्मक सोच के साथ सहभागिता करें क्योंकि सकारात्मक सोच से बड़ी कोई शक्ति नहीं होती।
इसी जागरूकता कार्यक्रम के दौरान थाना ज्ञानपुर एंटीरोमियो टीम द्वारा भ्रमण के दौरान ज्ञानपुर तिराहे के पास एक बच्ची मिली जिसको ज्ञानपुर थाना परिसर लाया गया तथा पूछताछ व स्थानीय लोगों से जानकारी करते हुए परिजनों का पता लगा कर बच्ची को सुपुर्द किया गया।
पुलिस द्वारा किया गया यह कार्य मिशन शक्ति के तहत महिलाओं में सुरक्षा व विश्वास को बढ़ाता है ।
शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।
इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थानों पर मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम के तहत थानों के विभिन्न गावों/स्कूलों/ कॉलेजों/ संस्थाओं में भ्रमण रहकर महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में किया गया जागरूक।
एंटी रोमियो टीम द्वारा संदिग्ध/आवारा लडकों के वीरूद्ध कार्यवाही चेतावनी
जनपद भदोही के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीम द्वारा धर्मिक स्थलों,कोचिंग सेंटरों, पार्क, विद्यालयो के बहार,एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में अनावशयक रूप से घूम रहे संदिग्ध आवारा किस्म के व्यक्तियों से पूछताछ कर कार्यवाही करते हुऎ अवशयकता अनुसार चेतावनी दी जा रही है जिससे महिलाएं / बालिकाएं सुरक्षित महसूस करें।










