Home / Trending News / आजम खान की रिहाई पर सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

आजम खान की रिहाई पर सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

आजम खान की रिहाई पर सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

मुगलसराय में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई, नेताओं ने कहा- 2027 में बनेगी सपा सरकार

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, चंदौली।

मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के दुलहीपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की जेल से रिहाई का जश्न मनाया गया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व जिला पंचायत सदस्य औसाफ अहमद गुड्डू के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सभी की दुआओं से आजम खान जेल से बाहर आए हैं। उन्होंने 2027 में वर्तमान सरकार के अंत और सपा की सरकार बनने की बात कही।

सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव ने न्यायपालिका को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने आजम खान पर अत्याचार किया। विधायक ने कहा कि 2027 में सपा की सरकार बनने पर पार्टी नेताओं पर लगे फर्जी मुकदमे हटाए जाएंगे।

कार्यक्रम में नेताओं ने कहा कि आजम खान ने आवाम के लिए आवाज उठाई। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की स्थापना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सतनारायण राजभर ने की। इस मौके पर अश्वनी सोनकर, सुदामा यादव, मोहम्मद यासीन, प्रधान महेंद्र यादव, प्रधान हमीदुल्लाह अंसारी, अजीत यादव, वीरेंद्र बिंद, मुसाफिर सिंह चौहान और जमील अहमद समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *