Home / Trending News / उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास में मिल का पत्थर साबित होगा आईआईए का टूरिज्म एक्सपो

उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास में मिल का पत्थर साबित होगा आईआईए का टूरिज्म एक्सपो

उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास में मिल का पत्थर साबित होगा आईआईए का टूरिज्म एक्सपो

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

पर्यटन से जुड़े उद्योगों में संभावनाओं के नए द्वार खोलेगा वाराणसी में आयोजित होने वाला आईआईए का पर्यटन एक्सपो – पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह

उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से आज आई आई ए (भारतीय उद्योग संघ) के महासचिव दीपक कुमार बजाज व राष्ट्रीय टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी कमेटी के चेयरमैन राहुल मेहता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उनके लखनऊ स्थित आवास पर भेंट की। इस अवसर पर बनारस का सिल्क दुप्पटा (अंगवस्त्र-ODOP उत्पाद), वाराणसी में आयोजित होने वाले पहले अंतर्राष्ट्रीय टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी एक्सपो का निमंत्रण पत्र और ब्रोशर भेंट किया ।दीपक बजाज ने अवगत कराया कि एक्सपो में 15 देशों के हाई कमीशन और अंतर्राष्ट्रीय औद्योगिक प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिससे MSME को आयात व निर्यात के बेहतर विकल्प के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी।
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि “वाराणसी विश्व की प्राचीनतम जीवंत नगरी व भारत की सांस्कृतिक राजधानी है व उत्तर प्रदेश का प्रमुख पर्यटक केन्द्र है । इसी क्रम में प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख सचिव पर्यटन अमृत अभिराज से भी भेंट की। उन्होंने एक्सपो की विस्तृत जानकारी लेकर लखनऊ और वाराणसी में नोडल अधिकारी नामित किया। साथ ही अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार से हुई मुलाकात में आई आई ए ने अपने आयोजनों में विभिन्न विभागों से आवश्यक सामंजस्य हेतु एक अधिकारी नामित करने का अनुरोध किया। श्री कुमार ने MSME विकास को “विकसित भारत के संकल्प” से जोड़ते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
आई आई ए ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में MSME के लिए प्रदेश में चार बड़े आयोजन किए जा रहे हैं—
अंतर्राष्ट्रीय टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी एक्सपो (वाराणसी)
इंडिया फूड एक्सपो एवं उद्यमी महासम्मेलन
MSME डिफेन्स एक्सपो
सोलर एवं ईवी एक्सपो
आई आई ए और सरकार के संयुक्त प्रयासों से उत्तर प्रदेश MSME सेक्टर को मजबूती मिलेगी और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *